बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे , हुए घायल 

बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे , हुए घायल

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी।  सैनी कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक सवार ठंड से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे बाइक सवार युवक चोटिल हो गए।
घटनाक्रम के मुताबिक संदीप पुत्र रामचंद्र निवासी पौली गढ़वा थाना खखरेरू और धर्म सिंह पुत्र सुरेश निवासी रमसगरा खागा फतेहपुर बाइक से संदीप के ननिहाल सौरई बुजुर्ग गए थे आज शनिवार शाम घर वापस जाते समय अझुवा कस्बे के नजदीक हाइवे पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिर गए जिससे दोनों युवक चोटिल हो गए मौके पर रहे राहगीरों,कस्बेवासियों ने दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भेजा जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर रहे लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे में धुत बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *