दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवारों की हालत गंभीर


दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवारों की हालत गंभीर

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कौशाम्बी थाना अंतर्गत महिला पुल के पास रविवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या UP 70 BS 3166 पर सवार कन्हैया प्रजापति उम्र लगभग 50 वर्ष,पुत्र कल्लू वा रामचंद्र पुत्र राम कुंवारे, निवासी जाठी थाना व जनपद कौशाम्बी, रामचंद्र पुत्र सरदार,निवासी ढोकसाहा थाना व जनपद कौशाम्बी को काफी चोटें आई हैं। इनमें कन्हैया प्रजापति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP 96 J 1595 पर सवार हसनैन उम्र लगभग 35 वर्ष,पुत्र रहमतुल्लाह वा रहमतुल्लाह उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र मोहसिन,निवासीगण अम्बेडकर नगर, थाना मऊ, जनपद चित्रकूट भी हादसे में घायल हुए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि विकास द्विवेदी (पिंटू द्विवेदी) ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू कराया। साथ ही कौशाम्बी थाना के उपनिरीक्षक भोलानाथ यादव, गुरौली चौकी प्रभारी विजय कुमार मौर्या, सिपाही योगेन्द्र सिंह तथा 100 नंबर वाहन पर तैनात सिपाही पंकज तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाने में अहम भूमिका निभाई।
सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी मऊ जनपद चित्रकूट एवं सीएचसी बारा में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से चल रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *