ट्रेन पकड़ने जा रही मां बेटी रेल लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

ट्रेन पकड़ने जा रही मां बेटी रेल लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

 

आदर्श सहारा टाइम्स

 

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के सिराथू रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रेन पकड़ने जा रही मां बेटी रेल लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे मां बेटी दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना देखकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रोते बिलखते घर परिवार रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं हर चेहरे पर दुख दिखाई पड़ रहा है

जानकारी के मुताबिक गौसपुर नवावा गांव के रहने वाले जाहिद रोजी-रोटी के चक्कर में सऊदी अरब में रहते हैं उनकी पत्नी बानो उम्र 32 वर्ष बेटी हमीरा उम्र 6 वर्ष बेटा आहाद उम्र 10 वर्ष के साथ रविवार की सुबह 7:00 बजे घर से ऑटो से रेलवे स्टेशन सिराथू के लिए निकले उन्हें ट्रेन पकड़कर कानपुर रिश्तेदारी के कार्यक्रम में जाना था उनके साथ उनके जेठ शाहिद खान जेठानी ज्बीना बेगम और पड़ोस के सलमान और उनकी पत्नी फिजा भी मौजूद थे सभी लोग सिराथू स्टेशन पर पहुंच गए ट्रेन आने के ठीक पहले प्लेटफार्म बदलने की घोषणा हुई जिस पर सभी लोग रेलवे लाइन पार कर ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे इसी बीच कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में मां बानो बेटी हमीरा दोनों आ गए जिससे घटनास्थल पर मां बेटी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है शव टुकड़ों में बट गया है दुर्घटना देखकर मौके पर कोहराम मच गया है मृतक महिला का बेटा इस दुर्घटना में बच गया है रो रो कर वह बेहोश हो रहा है दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई हर चेहरे पर दुख दिखाई पड़ा है घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते घर परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं दुर्घटना के बाद जीआरपी रेलवे ने पूरा दोष मृतक महिला और उसकी बेटी पर दे दिया है कहा है कि जल्दबाजी मौत का कारण बनी है जबकि रेलवे स्टेशन मास्टर ने अचानक प्लेटफार्म बदल दिया है जो मौत का कारण बन गई है यदि अचानक रेलवे प्लेटफार्म न बदल दिया गया होता तो मां बेटी की मौत ना होती लेकिन अपनी लापरवाही को स्वीकार करने के बजाय रेलवे इस मौत को मृतक लोगों के सिर पर दोष लगा रहा है जिससे रेलवे की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *