महाशिवरात्रि पर सुदिष्ट ब्रह्म धाम पश्चिमी परेठ परानीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह 

महाशिवरात्रि पर सुदिष्ट ब्रह्म धाम पश्चिमी परेठ परानीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के प्रसिद्ध पश्चिमी पर्यटक स्थल सुदिष्ट ब्रह्म धाम, परानीपुर में अखंड हरी कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । यह आयोजन भोजपुरी बिरहा गायक व समाज सेवी मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में कियागया। इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल।आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण स्थल को सुव्यवस्थित किया गया। बड़े स्तर पर भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई है।
भोजपुरी बिरहा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मुन्ना लाल यादव ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप लेता जा रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाबा महाराज धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भंडारे के अवसर पर क्षेत्र के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्तगण बढ़-चढ़कर सहयोग किया।आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह का आयोजन कर्ता मुन्ना लाल यादव ने संसद के जन्मदिन की बधाइयां दी। वहीं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केक काट कर अपना जन्मोत्सव मनाया।लोगों की भीड़ ने उज्जवल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए जयकारों के साथ बाबा महाराज का पश्चिमी परेड गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में एस पब्लिक के प्रबंधक नीरज यादव, सिरसा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, शेषमणि यादव, मोनू यादव इंद्रेश यादव दिलीप जुगनू प्रेमी ओम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *