फाउंडेशन ने समाज में बदलाव की ओर बढ़ाया कदम, जनसेवा प्रोजेक्ट का उद्घाटन

फाउंडेशन ने समाज में बदलाव की ओर बढ़ाया कदम, जनसेवा प्रोजेक्ट का उद्घाटन

प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट का सम्मान समारोह के साथ परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में उठाया बड़ा कदम

 

आदर्श सहारा टाइम्स

वाराणसी। विगत एक दशक पूर्व शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मिशन गरीब और निचले स्तर के लोगों को निशुल्क शिक्षा युवाओं और शिक्षक आर्थियों को सशक्त बनाने सहित समाज उत्थान के लिए अग्रणी कदम उठाते हुए प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट का सम्मान समारोह एवं परियोजनाओं का शुभारंभ वाराणसी के होटल रामाड़ा कटेसर रामनगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, भदौही सहित दर्जनों जिलों के युवा, युवतियों और संस्था के साथ काम करने वाले लोगों ने प्रतिभाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत सिंह एडवोकेट समाज सेवी और भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, और काशी प्रान्त सह संयोजक वाराणसी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरि धाम सनातन ट्रस्ट के पीठाधीश्वर और निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी विनयानन्द गिरी महाराज जी के साथ निरंजनी अखाड़ा सोनभद्र के पीठाधीश्वर श्री श्री शिवाजी महाराज उपस्थित रहे।

प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात संस्थान द्वारा संचालित परियोजना का मुख्य अतिथि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद नवनियुक्त प्रदेश सहित मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए फूल मालाओं के साथ अंगवस्त्रम सहित मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था के अनेक कार्य हैं जिसे धरातल पर लाना आप सब की जिम्मेदारी है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना, विशेष कार्यों में उत्कृष्ट व्यक्ति को सम्मानित करना, अग्नि पीड़ितों, बाढ़ पीड़ितों की मदद करना और पौधारोपण सहित मुख्य कार्य हैं। समस्त कार्य आप सब की संस्थान के प्रति लगनशीलता, कर्तव्य निष्ठा के प्रति अग्रसारित होगी।

वहीं प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष राकेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उनकी संस्था जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ-साथ जनसेवा का कार्य कर रही है। आगे बताया कि फाउंडेशन आर एफ रॉयल फिल्म्स और एस ब्यूटी हब एंड अकेडमी और एनएचएसएम डेवलपमेंट एंड इनफार्मेशन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कार्य कर रही है। जो संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा, स्व-रोजगार मिशन परियोजना का लांचिंग किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज सेवा को लेकर युवाओं और युवतियों से आगे आने की अपील की, और कहा कि उनकी संस्था रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन शांति वर्मा ने किया एवं समापन के बाद आए हुए अतिथियों का फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा जी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

इस दौरान अमित कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, डाॅ आनंद प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय प्रबंधक, संतोष कुमार प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रत्नेश कौशल राष्ट्रीय परियोजना मैनेजर, छोटेलाल मुख्य समीक्षा अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश कुमार, प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, ज्योति यादव महिला प्रबंधक पूर्वांचल उत्तर प्रदेश, जानकी गुप्ता महिला अध्यक्ष मंडल गोरखपुर, संजय श्रीवास्तव सलाहाकार, सुजीत कुमार सेठ सलाहाकार, डाॅ राजेन्द्र प्रसाद पटेल, सुरेश कुमार सिंह प्रयागराज प्रबंधक, रोशन जहां महिला अध्यक्ष पूर्वांचल, सुरेश चंद्र राय वाराणसी अध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद भदोही अध्यक्ष, एस ब्यूटी हब एंड एकेडमी की संचालिका सपना देवी और आर एफ रॉयल फिल्म्स के निर्माता रितेश राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *