समाधान दिवस में कुल 102 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 08 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण

 

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश

समाधान दिवस में कुल 102 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 08 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में  अबु हुजैफा पुत्र माशूक अहमद निवासी ग्राम हटवा तहसील सदर के द्वारा शिकायत की गयी कि लेखपाल  सुशील शुक्ला ने प्रार्थी से उनकी जमीन की पुनः माप कराकर अराजी कब्जा मुक्त कराने से सम्बंधित कार्य कराने के नाम पर 5 लाख रूपये लिए तथा लेखपाल के द्वारा इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पैसा वापस मांगने पर लेखपाल के द्वारा पैसा वापस भी नहीं किया जा रहा है और प्रार्थी का फोन भी नहीं उठाते है। उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर  सत्यम मिश्र को प्रकरण की जांच करने तथा लेखपाल  सुशील शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए है।सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 37, नगर निगम से सम्बंधित-19, पुलिस विभाग 14, अन्य विभागों से सम्बंधित 32 थी, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए।
इस अवसर पर डीसीपी नगर  मनीष कुमार शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी (नगर)  सत्यम मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह, तहसीलदार  अनिल पाठक, परियोजना निदेशक  भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी  रविशंकर द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *