जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, पोखरों को यथाशीघ्र प्राथमिकता पर भरवाये जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने नलकूपों से सम्बंधित जनशिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के दिए निर्देश

अक्रियाशील नलकूपों को 1 सप्ताह में क्रियाशील कर संचालित कराने के दिए निर्देश

शकार्यों को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, पोखरों को यथाशीघ्र प्राथमिकता पर भरवाये जाने का निर्देश दिए है, जिससे पशु-पक्षी-जानवरों को पेयजल तथा अग्निकांड की स्थिति में पानी की उपलब्धता हो सके। उन्होंने जल-जमाव वाले क्षेत्रों की डेन की साफ-सफाई समय से करवाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जनपद में कितने नलकूप है तथा उनमें से कितने क्रियाशील है कि जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि जनपद में 1130 नलकूप हैं, जिनमें 14 मैकैनिकल व इलेक्ट्रिकल समस्या से क्रियाशील नहीं है तथा शेष क्रियाशील हैं, जिसपर जिलाधिकारी ने सभी 14 नलकूपों को एक सप्ताह में क्रियाशील कर संचालित कराने तथा सूचना उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नलकूपों से सम्बंधित जनशिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा रिबोर होने वाले नलकूपों की जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि 41 नलकूपों का रिबोर होना है तथा इन सभी में रिबोर हेतु ड्रिलिंग का कार्य चल रहा है। बैठक में बताया गया कि बागला नहर प्रखण्ड-पूर्वा प्रतापपुर, बारा में पानी की लिफ्टििंग क्षमता बढ़ाये जाने हेतु सबस्टेशन बनाये जाने तथा ट्रांसफार्मर के उच्चीकृत किये जाने का कार्य चल रहा है। बताया कि नहर में समय से जलापूर्ति हेतु उच्चीकृत ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थापित किया जाना आवश्यक है, जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता विद्युत से वार्ता कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समन्वय करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग को अपने विभाग की जमीनों का ऑडिट कराये जाने तथा अवैध कब्जे वाली सरकारी जमीनों का कब्जा मुक्त करवाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के द्वारा कराये जाने वाले कार्यों में माननीय जनप्रतिनिधियों का सुझाव लेकर उन्हें सम्मिलित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *