मऊआइमा से नवाबगंज ट्रांसफर पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी को भावभीनी विदाई, नए प्रभारी राम मूर्ति यादव का स्वागत

मऊआइमा से नवाबगंज ट्रांसफर पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी को भावभीनी विदाई, नए प्रभारी राम मूर्ति यादव का स्वागत

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। मऊआइमा थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी का नवाबगंज थाने में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अपनी सशक्त कार्यशैली और जनसंपर्क के लिए जाने जाने वाले अवस्थी के ट्रांसफर से क्षेत्र के लोगों में मिश्रित भावनाएं देखने को मिलीं। जहां एक ओर उनके बेहतर कार्यों की सराहना हो रही है, वहीं कई लोगों ने उनके जाने पर दुख भी व्यक्त किया।
विदाई समारोह के दौरान थाने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अमर सिंह, शाहिद अली, रवि मिश्रा एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी दौरान मऊआइमा थाने के नए इंस्पेक्टर के रूप में राम मूर्ति यादव का स्वागत भी किया गया। उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *