सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

 

सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने सभी प्रशासनिक विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को अपनी मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ।

बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि एवं अन्य विकास निधियों से संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्वांचल विकास निधि एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-25 के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्वांचल विकास निधि के वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में निर्देशित किया गया कि सभी विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों से 15 जून तक प्रस्ताव प्राप्त कर लिए जाएं तथा गत वर्ष आवंटित धनराशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

मंडल में संचालित सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह भी निर्देश दिए गए कि जिन जनपदों में अब तक मंडलीय टास्क फोर्स द्वारा निर्माण कार्यों का सत्यापन नहीं कराया गया है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन की कार्रवाई अतिशीघ्र पूर्ण कराई जाए। इसके साथ ही कार्यों की गुणवत्ता, मानक एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *