रोजगार मेला का आयोजन 7 जुलाई को सिविल लाइन प्रयागराज में

रोजगार मेला का आयोजन 7 जुलाई को

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।   उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 29 ए थार्नहिल रोड सिविल लाइंस प्रयागराज परिसर में दिनांक 07.07.2026 को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल, पेरेग्रीन सिक्योरिटी सर्विस आदि कंपनियों द्वारा 500 से अधिक पदों पर जिसमें वेतनमान 12500 से लेकर ₹20000 तक के वेतन पर चयन की किया जाएगा। उक्त मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक आदि उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *