कनक सोलर ऐंड एनर्जी सोलर पैनल की नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन, पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर में सोलर लगवाने से मिलेगी राहत

कनक सोलर ऐंड एनर्जी सोलर पैनल की नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन, पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर में सोलर लगवाने से मिलेगी राहत

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज । मेजा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। उरूवा चौराहे से महज थोड़ी दूर पर कनक सोलर एंड एनर्जी के नए ऑफिस का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कंपनी के सीईओ अरुण सिंह ने फीता काटकर ऑफिस का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद सीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि बढ़ती बिजली की मांग और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सौर ऊर्जा ही भविष्य है। कनक सोलर पैनल का उद्देश्य मेजा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक सस्ती, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सौर ऊर्जा समाधान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नए ऑफिस के माध्यम से अब ग्राहकों को सोलर पैनल की बिक्री, इंस्टॉलेशन और सर्विस तीनों सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। उद्घाटन के दौरान सीईओ ने बताया कि कनक सोलर पैनल घरेलू, कृषि और व्यावसायिक तीनों तरह के प्रोजेक्ट पर काम करेगा। इसमें सोलर रूफटॉप, सोलर वाटर पंप, स्ट्रीट लाइट और इंडस्ट्रियल सोलर प्लांट शामिल हैं। कंपनी की कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों और छोटे उद्यमियों तक पहुंचे, ताकि बिजली के बिल का बोझ कम हो और स्वरोजगार को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर कंपनी की ओर से राम जी को नए ऑफिस का कार्यभार सौंपा गया। राम जी अब मेजा ऑफिस के संचालन, ग्राहक सेवा और तकनीकी टीम की देखरेख करेंगे। अर्जुन सिंह ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मेहनत से क्षेत्र में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया। कई किसानों ने कहा कि सोलर पंप से सिंचाई की लागत कम होगी और 24 घंटे बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। व्यापारियों ने कहा कि नए ऑफिस खुलने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और तकनीकी सपोर्ट आसानी से मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए राम जी ने कहा कि कनक सोलर पैनल की टीम हर ग्राहक को समय पर सर्विस और पारदर्शी डील देगी। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण बचाने में सहयोग करें। उद्घाटन समारोह में मिठाई वितरण और कंपनी के प्रोडक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों ने सोलर पैनल, बैटरी और इन्वर्टर की जानकारी ली। कंपनी ने पहले 50 ग्राहकों के लिए विशेष छूट की घोषणा भी की। फ़ोन नंबर 8354098556
मेजा में कनक सोलर पैनल के इस नए ऑफिस से उम्मीद है कि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग तेजी से बढ़ेगा और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *