रोजगार मेले का आयोजन 01 अगस्त को
आदर्श सहारा टाइम्स
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 29 ए थार्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में दिनांक 01.08.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की हिताची एटीएम, ट्रिगो पेंट्स, श्रीराम पिस्टन, टाटा मोटर्स, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, टीम लीज़ आदि भारत की प्रमुख कंपनियों द्वारा 700 पदों पर सीधे भर्ती की जानी है, जिसमें वेतनमान रुपया 15000 से 30000 तक वेतन दिया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभा कर सकते हैं इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर rojgaarsangam.gov.up.in अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण- पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं इस रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता दे नहीं है।
