मऊआइमा चौराहे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

आदर्श सहारा टाइम्स

मऊआइमा। कस्बे के मऊआइमा चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मरखामऊ गांव निवासी जगन्नाथ पांडे साइकिल से किसी काम से मऊआइमा आए थे। चौराहे पर पहुंचने के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ड्यूटी पर मौजूद पीआरडी गार्ड बृजेश कुमार यादव, महेश कुमार और राजेंद्र प्रसाद ने तुरंत घायल को संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *