प्रयागराज में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सलोरी इलाके में सनसनी
परिजनों ने शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्रा पर घर में घुसकर गोली मारने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों ने शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्रा पर घर में घुसकर गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
