होली त्योहार हमारे देश के सबसे प्रमुख और रंगीन त्यौहारों में से एक है, मेजा विधायक संदीप पटेल

होली त्योहार हमारे देश के सबसे प्रमुख और रंगीन त्यौहारों में से एक है, मेजा विधायक संदीप पटेल

मेजा में विश्वकर्मा समाज के तरफ से पारंपरिक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज । ग्राम बंधवा मेजारोड़ में अखिल भारतीय वविश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के बैनर तले जिला अध्यक्ष प्रयागराज राम निरंजन विश्वकर्मा के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। होली त्योहार हमारे देश के सबसे प्रमुख और रंगीन त्यौहारो में से एक है। यह त्यौहार न केवल रंगों का, बल्कि खुशयो, उल्लास और मिलन का प्रतीक हैं। यह त्यौहार हमे यह याद दिलाता हैं कि जीवन मे रंगों की तरह विविधता होनी चाहिए।हर रंग अपने आप मे अनूठा होता हैं। ठीक वैसे ही जैसे हर ब्यक्ति अपने आप मे विशेषता होता हैं। होली हमे सिखाती हैं हमें एक दूसरे के साथ प्रेम और सद्भावना के साथ रहना चाहिए।प्रह्लाद और होलिका की कथा हमे यह सिख देती है कि सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती हैं। इस लिए होली के इस अवसर प्रभमे यह संकल्प लेना चाहिये कि हम अपने जीवन सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलेंगे। हमारी संस्कृति और परंपराऐ हमारी पहचान हैं। बिरहा लोकगीत गायक कलाकार द्वारा एक से बढ़कर एक बिरहा लोकगीत गया गया इन कलाकार द्वारा बीरेंद्र कुमार सिंह विमल, सुषमा प्रयाग कौशाम्बी, मुशर्रफ अली, बालेन्द्र गौतम आदि बिरहा लोकगीतों द्वारा बिरहा गीतों से रंगारंग कार्यक्रम बकिया गया। विश्वकर्मा होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से संदीप सिंह पटेल विधायक मेजा समाजवादी पार्टी, इंजीनियर जगदीश सिंह यादव प्रदेश महासचिव सपा, विजय राज सिंह यादव अध्यक्ष विधानसभा मेजा सपा, इंजीनियर राम सूचित विश्वकर्मा, ओम नरायन विश्वकर्मा, दिलीप कुमार विश्वकर्मा जिला सचिव सपा, गायक ज्ञान चन्द्र विश्वकर्मा, रामराज जैसल, रमेश विश्वकर्मा मुख्य रूप से विनोद कुमार विश्वकर्मा (पत्रकार) एवं हजारो के संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *