युवक यमुना नदी में नहाने गया डूबा, मचा सनसनी
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी शान उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र इश्तियाक अहमद रविवार की सुबह यमुना में नहाने के लिए गया हुआ था,अचानक वह नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया,शान के डूबने की सूचना पर मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंचे और उसे यमुना नदी में खोजने में जुटे हुए हैं,लेकिन अभी तक युवक का कोई भी पता नहीं लगा।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की सहायता से युवक को खोजने में जुटी हुई है।वही युवक के डूब जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।