11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून, 2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को ’’संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 8 हजार से अधिक लोगों ने संयुक्त रुप से योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 व निवेश प्रोत्साहन उ0प्र0 सरकार नन्द गोपाल गुप्ता ’’नंन्दी के साथ मा0 सांसद फूलपुर प्रवीण कुमार पटेल, प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग) उ0प्र0 शासन एम.देवराज, एडीजी जोन- संजीव गुप्ता, पुलिस आयुक्त जोगिन्दर कुमार, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, डी.सी.पी. नगर अभिषेक भारती, पुलिस आयुक्त यातायात नीरज पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष की योग दिवस की थीम ’’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ के लिये योग’’ रहा है। इस अवसर पर संगम नोज पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये लोगो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। मा0 मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं आप सभी लोगो को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर आप सभी लोगो को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी संस्कृति की ध्वजा पूरी दुनिया में लहरा रही है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा योग दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता दिया जाना माननीय प्रधानमंत्री जी के सर्व स्वीकार्य व्यक्तित्व के कारण ही सम्भव हुआ है, यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग की धरती पर हाल ही में सम्पन्न हुए महाकुम्भ में पूरी दुनिया नेे भारत की आध्यात्मिक चेतना एवं सनातन सांस्कृतिक समृद्धि का साक्षात्कार किया है। माननीय प्रधानमंत्री जी के महामंत्र-‘‘विकास भी और विरासत भी’’ ने हमारे अध्यात्मिक गौरव को एक नई ऊंचाई दी है। मा0 मंत्री ने योग को आध्यात्मिक विरासत और पहचान का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि योग भारतीय सांस्कृतिक परम्परा का अमृत तत्व है। हमारे पूर्वजों की यह बहुमूल्य विरासत आज पूरी दुनिया को स्वस्थ शरीर और निरोगी जीवन का मार्ग दिखा रही है। हमारे शास्त्रों की इस अमूल्य देन ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही तनाव के युग में भी मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त किया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि योग एक सम्पूर्ण विज्ञान है, जो हमारी जीवनशैली में हमें अनुशासन, संयम और जीवन का महत्व सिखाती है। उन्होंने योग को एक साधना बताते हुए कहा कि इसे साधने वाले व्यक्ति को बीमारियों व दवाओं से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने ‘‘करें योग, रहे निरोग को केवल स्लोगन ही नहीं अपितु प्रमाणिक तथ्य एवं वैज्ञानिक सत्य बताया और कहा कि योग आपको आत्मबल और आत्म विश्वास प्रदान करता है। इसलिए योग को नियमित रुप से अपनाये। मा0 मंत्री जी ने कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन एवं प्रयागवासियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *