कैंसर से पीड़ित व्यक्ति की पेड़ से लटकी मिली लाश
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर के मजरा ग़नपा गांव के राजकुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल बीते 3 वर्षों से कैंसर के गंभीर मर्ज से पीड़ित है शनिवार को घर के पीछे आम के पेड़ से वह लटके हुए मिले हैं उनकी मौत हो चुकी थी मृतक की पत्नी विजमा देवी ने सैनी कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि घटना के वक्त वह सब लोग घर पर नहीं थे जब वापस लौट कर घर आए तो देखा कि आम के पेड़ की डाल से लटक कर राजकुमार ने आत्महत्या कर लिया है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
