सैकड़ों की तादाद में कांवरिया का जत्था अषाढा चौराहे से हुआ रवाना लगे बोल-बम के नारे

सैकड़ों की तादाद में कांवरिया का जत्था अषाढा चौराहे से हुआ रवाना लगे बोल-बम के नारे

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी ।  अषाढा कांवरिया संघ का जत्था शनिवार को जगदीश कुशवाहा,पप्पू केशरवानी के नेतृत्व में उत्तराखंड स्थित नील कंठ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। अषाढा चौराहा,फैजीपुर,दानपुर ,छिमिरछा,ज़मदुआ से सैकड़ों कांवरियां दर्शन पूजन करने के बाद बाबा धाम प्रस्थान किये। संयोजक ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति की कामना को लेकर लगातार 33 वर्षों से देवाधिदेव भगवान महादेव को अनवरत सावन माह में जलाभिषेक किया जाता है। उत्तराखंड राज्य में स्थित उत्तर वाहिनी मां गंगा का जल कांवड़ में भरकर 20 किमी की पैदल यात्रा कर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवरियों को चौराहा वासियों ने शरबत,नमकीन अन्य सामग्री बाट कर हर्षोल्लास से विदा किया। कावरिया संघ में टिंकू केशरवानी,शुभम राजपूत,लालू अर्कवंशी,शुभम अग्रहरि,लकी अग्रहरि, क्रिश केशरवानी,लवकुश लोधी व पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला संवाददाता-आदि भक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे ने सभी कावरियों की सुगम वी सुलभ यात्रा की कामना की साथ में अषाढा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार यादव मय हमराह टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *