नगर पालिका मंझनपुर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

नगर पालिका मंझनपुर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी।  नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत मंगलवार को की गई है अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई और घर-घर तिरंगा पहुंचाया गया है दिनांक 12.08.2025 दिन मंगलवार को 15 अगस्त, 2025 के पूर्व ‘हर घर तिरंगा‘ की जागरूकता रैली में सैकड़ो लोग शामिल हुए भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा नगर क्षेत्र गूंज रहा था

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार फौजी की अध्यक्षता में व निर्वाचित सदस्यगणों एवं अधिशासी अधिकारी, प्रतिभा सिंह व ओमकार पटेल अवर अभियन्ता सिविल व  संजय कुमार गुप्ता लेखा लिपिक एवं निकाय के सभी कर्मचारीगण व नगर के सम्भ्रात वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अन्य स्थानीय नागरिकगणों की उपस्थिति में कार्यालय नगर पालिका परिषद मंझनपुर के प्रांगण से ‘हर घर तिरंगा‘ रैली साउड डी0जे0 के साथ निकाली गई। जो नगर के सभी प्रमुख्य मार्गों से होते हुए डायट मैदान तक समाप्त हुई हाथ में तिरंगा लेकर के भारत माता की जय का नारा लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सैकड़ो लोग आगे बढ़ रहे थे जिसे देखने के लिए नगर के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *