कौशाम्बी के गंगा का जलस्तर बढ़ने से सिराथू तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में,दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद,बाढ़ पीड़ित किसान बोले नहीं मिली कोई सरकारी मदद

कौशाम्बी के गंगा का जलस्तर बढ़ने से सिराथू तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में,दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद,बाढ़ पीड़ित किसान बोले नहीं मिली कोई सरकारी मदद

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी ।  गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से सिराथू तहसील क्षेत्र के कई गांव में भी बाढ़ जैसी स्थिति है। यहां गंगा के कछारी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ मुसीबत बनती जा रही है।पिछले कई दिनों से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है जिसका नतीजा यह हुआ कि गंगा की तराई में बसे गांव के लोगों को गंगा के कछार में बोई हुई फसलें जलमग्न होकर डूब गई। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

बाढ़ से सिराथू तहसील क्षेत्र के तरसौरा, परसखी, शहजादपुर, मोहनपुर, सुखउ का पुरवा सहित आधा दर्जन गाँवों में रह रहे लगभग 5 दर्जन से ज्यादा किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ में डूब गयी। जिससे किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। गांव के किसान शिवलाल तीन बीघा, गुलाब चार बीघा, बाबूलाल पांच बीघा, बसन्तलाल छह बीघा, हजारी चार बीघा,सुनील दो बीघा,राजेंद्र तीन बीघा सहित दर्जनों किसानों की फसलें डूब गई। इन किसानों ने बताया कि उन्होंने खेतों में शकरकंद, मिर्ची, बाजरा, धान, कद्दू,करैला,मूंगफली आदि की फसल बो रखी थी।

किसानों का आरोप है कि यहां पर हर साल बाढ़ आती है और किसानों के द्वारा बोई हुई फसलों का नुकसान होता है लेकिन प्रशासन की तरफ से आज तक किसी को कोई मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया गया। इस साल भी बाढ़ आने से फसलें डूब गई लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई जिम्मेदार देखने तक नहीं आये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *