किसान यूनियन नेताओं ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

किसान यूनियन नेताओं ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशाम्बी।  भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर युवा किसान नेता योगेंद्र कुमार और तहसील अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में बुधवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा पूरब पश्चिम शरीरा चौराहे से प्रारंभ होकर बैरमपुर महेवा घाट थाना होते हुए सरसावा ब्लाक से तहसील मंझनपुर होते हुए जिलाधिकारी कौशांबी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किसानों की मांगे समय पर किसानों को यूरिया व डीएपी खाद न उपलब्ध होने के करण सभी सोसाइटी सचिवों को आदेश देने के संबंध में वा वारिस के कारण तराई इलाके में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानों के फसलों के नुकसान के मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में वा किसनो की फसल की लागत महंगाई के चलते नही मिल पा रही है तथा गेहूं व धान के उपज मे एम एस पी की गारंटी दिए जाने के सम्बन्ध मे वा ग्राम टहेरा के किसान साथी रवीकरन सिंह बीरेंद्र सिंह अमर सिंह राधेश्याम सिंह कमल सिंह सुरेश सिंह अभय सिंह तथा नागेश सिंह की पिछले फसली वर्ष में नवीन मंडी स्टार उत्सव में सत्येंद्र सिंह ट्रेडिंग कंपनी द्वारा धान खरीद कर अभी तक भुगतान न किए जाने के संबंध में वा ग्राम सभा संग्रह ब्लॉक सरसावा के अंतर्गत आता है यहां के ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार तथा धन धन की धान की बंदरबाट की 14 महीने से लंबित जांच की करवाई त्वरित की जाए वा बारिश से खेती संभव न हो पाने बिजली आपूर्ति समय बाद तरीके से की जाए स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को दूर किया जाए वा नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा सरकारी जमीन गाटा संख्या 3653 जो की वार्ड नंबर 5 गांधीनगर के अंतर्गत आता है में सरकारी बोर्ड गढ़वाया जाए जिससे अतिक्रमण हटाया जा सके इस मौके पर योगेंद्र कुमार युवा किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह युवा तहसील अध्यक्ष अमर सिंह कमल सिंह भूपेंद्र सिंह गौरव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *