प्रधान पति को दबंगों ने लूटा जाँच में जुटी पुलिस
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी अंतर्गत असन्दापुर पेट्रोल पम्प के नजदीक दिन दहाड़े प्रधान पति के साथ मारपीट करते हुए दबंगों ने सोने की चैन, मोबइल और डेढ़ लाख रुपए नगद लूट लिए हैं। पीड़ित प्रधान पति ने डायल 112 पुलिस को सुचना दी इसके बाद सराय अकिल थाना में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुशार सराय अकिल थाना क्षेत्र के डांडी कनैली निवासी सतीश कुमार सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह की पत्नी डांडी कनैली ग्राम सभा से ग्राम प्रधान हैं। बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने निज निवास से सतीश सिंह जलालपुर जवाहर गंज जा रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में असन्दापुर पेट्रोल पम्प के पास उन्ही के ग्राम सभा के अजय सिंह पटेल, अमित सिंह, नन्हे पांडे और रामराज सफारी गाड़ी से आए और ओवरटेक करते हुए बीच रास्ते में उनकी सकार्पिओ गाड़ी को रोक लिए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर सोने की चैन, मोबाइल और गाड़ी में रखा डेढ़ लाख रुपए नगद लूट लिए जब उनका ड्राइवर विरोध किया तो ड्राइवर को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी उपरोक्त दबंगों ने दिया है। घटनास्थल पर लोगों को एकत्रित होते हुए देखकर उपरोक्त सभी दबंग वहां से फरार हो गए हैं। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने नन्हे पांडे और रामराज को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक अजय सिंह पटेल और अमित सिंह फरार चल रहे हैं।
