नाली नहीं साफ होने से बरसात का लग रहा है पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। नाली नहीं साफ होने से बरसात का लग रहा है पानी, ग्रामीण में आक्रोश बीडीसी प्रतिनिधि कमलेश सिंह विशेनपुर परानीपुर ने बताया कि गांव में जगह जगह बरसात का पानी रुक गया है। नाली पूरी तरह से जाम है सफाई कर्मचारियों को कोई आता पता नहीं है। नाली निर्माण 2013 पूर्व प्रधान महेंद्र नाथ सिंह के द्वारा बनवाया था। आजतक दस वर्षों से आज तक पानी जमाव की समस्या का निदान नहीं हो पाई है। लाल जी सिंह जी ने कहा कि मै कई बार शिकायत करा लेकिन अभी तक जल जमाव की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। रविवार के दिन बाबा महराज का दर्शन करने के लिए काफी लोग दूर-दराज से आते हैं जल जमाव से परेशानी होती है शिव प्रकाश सिंह,शिव देव सिंह बाबा, संतोष सिंह मुन्नू लाल सिंह , संगम सिंह आदि लोगों ने बताया की आए दिन जल जमाव की समस्या आती रहती है।
