मांडा पुलिस ने लूट के आरोपी को 2 साल बाद गिरफ्तार कर भेजा जेल 

मांडा पुलिस ने लूट के आरोपी को 2 साल बाद गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा प्रयागराज ।मांडा पुलिस ने एक पुराने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील पाल (34) यादवपुर, थाना जिगना, मिर्जापुर का रहने वाला है।
उप निरीक्षक विक्की कुमार गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील पाल हेमुपर गांव के सामने सड़क पर मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सुनील ने बताया कि 27 अप्रैल 2021 को वह अपने दो साथियों – विकास सिंह उर्फ विक्की और मनोज पाल उर्फ गजाधर पाल के साथ एक बारात से लौट रहा था। बाराही माता मंदिर दिघिया के पास उन्होंने एक बाइक सवार को रोका। उससे 2500 रुपए और एक मोबाइल फोन छीन लिया।
आरोपियों ने मोबाइल फोन को तोड़कर नहर में फेंक दिया। लूट के पैसों में से 1500 रुपए विकास को और 1000 रुपए मनोज को मिले। पैसे उन्होंने शराब और गांजे में खर्च कर दिए। साथी विकास की गिरफ्तारी की खबर सुनकर सुनील फरार हो गया था। जब उसे लगा कि मामला शांत हो गया है, तब वह घर लौट रहा था और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को धारा 392 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *