दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में छात्र नेतृत्व के लिए हुआ नियुक्ति समारोह
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा प्रयागराज। दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज, मेजा (मान्यता प्राप्तः आईसीएसई बोर्ड, नई दिल्ली) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र नियुक्ति एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को भव्यता के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोशनी सोलंकी (तहसीलदार मेजा) रही । विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। दीप प्रज्वलन विद्यालय की प्रबंधक एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन शैक्षणिक समन्वयक अंकुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, बैज और सैश प्रदान, तथा विद्यालय कोयर द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति जैसे प्रेरणादायक क्षण शामिल रहे। प्रमुख छात्र नियुक्तियां हेड बॉय प्रतीक केशरी, हेड गर्ल ऋषिका मोदनवाल, खेल कप्तान आयुष सिंह, सांस्कृतिक क्लब अध्यक्ष अशुतोष मिश्रा, रेड, ब्लू, येलो और ग्रीन हाउस के लिए कप्तान और उपकप्तानों की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक अकादमिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि व अन्य वक्ताओं ने छात्रों को ईमानदारी और सेवा भावना के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। इस दौरान अभिनव उपाध्याय (चौकी इंचार्ज मेजा), अनिल पांडेय (चौकी इंचार्ज सिरसा) और वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसीदास तिवारी उपस्थित रहे।
