अप्पे पलटी एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल, शहर रेफर
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे पर डोरमा गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक अप्पे गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है
मिली जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली के सौरई खुर्द गांव निवासी गंगाराम अपने बेटे विनोद पोते अमन पुत्र सुरेंद्र और भतीजे बच्चा लाल पुत्र रामचरन के साथ अप्पे गाड़ी से फतेहपुर जा रहे थे बताया जा रहा है कि फतेहपुर के छीमी पुरइन गांव में स्थित उनके खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है जिसमें खाद डालने के लिए पूरा परिवार सुबह घर से निकला था जैसे ही उनकी गाड़ी डोरमा गांव के पास नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर पहुंची तभी सामने से एक बाइक सवार अचानक आ गया बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया तेज रफ्तार अप्पे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई
गाड़ी पलटते ही उसमें सवार चारों लोग गाड़ी के नीचे दब गए मौके पर चीख पुकार मच गई शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को सीधा किया और नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने चारों की हालत चिंताजनक बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
