उरुवा विकासखंड के अकोढा गांव में बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत एक प्रचार कैंप आयोजित किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उरुवा विकासखंड के अकोढा गांव में बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत एक प्रचार कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप शुकुलपुर पावर हाउस के औता फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए लगाया गया था।
इस कैंप का आयोजन एसडीओ सत्य प्रकाश मिश्रा,जेई गणेश यादव के नेतृत्व में किया गया।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी और समय पर बिल भुगतान करने की अपील की। बताया गया कि यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसका लाभ उन उपभोक्ताओं को भी मिलेगा जिन्होंने कभी भुगतान नहीं किया है (नेवर पेड) या लंबे समय से भुगतान नहीं किया है (लॉन्ग पेड)।
योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को मूलधन पर चरणबद्ध छूट प्रदान की जाएगी। पहले चरण में 25 प्रतिशत, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, ब्याज पर 100 प्रतिशत माफी का प्रावधान भी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं को बकाया बिल से राहत देने के साथ-साथ विद्युत कनेक्शन को नियमित करने का एक सुनहरा अवसर है।
कैंप में पहुंचे उपभोक्ताओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई और मौके पर ही जानकारी लेकर अपना पंजीकरण कराया। बिजली विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।इसमें बिजली विभाग के जेई गणेश यादव ,टीजीटू विजय कुमार यादव ,लाइनमैन सुनील पटेल, निहाल शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा ,अंकित पांडे, बृजेश पटेल, अजीत सिंह ,सुभाष यादव ,सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
