हाईटेक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
आदर्श सहारा टाइम्स
उतराव, प्रयागराज। उतराव धनुपुर ब्लॉक क्षेत्र के कलना स्थित हाइटेक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों अभिवाहक का मन मोह लिया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ विनोद कुमार बिंद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धनपुर की ब्लॉक प्रमुख ज्योति यादव और सांसद प्रतिनिधि रमाकांत बिंद उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई इसके पश्चात छात्राओं ने साइंस प्रोजेक्ट प्रस्तुति रैंप वॉक लोकगीत देशभक्ति गीत आधुनिक भारत की झांकी एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार-चार लगा दिए और दशकों को मन मुक्त कर दिया कार्यक्रम का संचालन राजा बाबू गुप्ता ने किया वहीं पर विद्यालय के अध्यक्ष महादेव साहू और प्रबंधक राम जी साहू ने आए हुए मुख्य अतिथि और अभिभावकों का स्वागत किया सांसद विनोद बिन्द ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा शिक्षा से दुनिया का हर दरवाजा खोला जा सकता है शिक्षा का मतलब नौकरी नहीं संस्कार होता है और जिसके पास संस्कार है दुनिया में सब कुछ हासिल कर सकता है इस मौके पर अनिल कुमार साहू राजेश कुमार गुप्ता राकेश कुमार बिंद वीरेंद्र कुमार मौर्य बृजेश कुमार गुप्ता कन्हैया गुप्ता समाजवादी पार्टी व्यापार सभा जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
