कांशीराम साहब की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब

कांशीराम साहब की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 

आदर्श सहारा टाइम्स

करछना, प्रयागराज ।  कांशीराम साहब की जयंती समारोह का आयोजन 15 मार्च 2026 को यमुनापार के सोनाक्षी गेस्ट हाउस मुंगारी करछना में किया गया। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू कुशवाहा ने भी शिरकत की और जनता को संबोधित किया। बबलू कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार गुंडा माफिया का सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम जनता के हितों की नहीं, बल्कि अपने चहेतों के हितों की रक्षा कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों।इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी शिरकत की और जनता को संबोधित किया। समारोह में कांशीराम साहब की जयंती और पीडीए दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *