कार्यालय भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में किया गया

मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित 18440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 69804 को स्मार्ट फोन, 2 लाख से अधिक ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस वितरण एवं रूपये 450 करोड़ से अधिक की लागत से 3170 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण

मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा उनके कार्यदायित्वों का बोध कराते हुये शुभकामनायें दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी

प्रयागराज। मा0 मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  द्वारा सोमवार को लखनऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 18440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 69804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 2 लाख से अधिक ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस का वितरण एवं रूपये 450 करोड़ से अधिक की लागत से 3170 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में किया गया और मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित लोगो ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व उनके सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम का आयोजन हाईब्रिड मोड में किया गया।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण एवं शिलान्यास व नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण हेतु जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मा0 जनप्रतिनिधि-मा0 विधायक फाफामऊ  गुरू प्रसाद मौर्य एवं मा0 विधान परिषद सदस्य  सुरेन्द्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में संगम सभागार में, मा0 विधायक कोरांव  राजमणि कोल की उपस्थिति में विकास खण्ड कोरांव, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति की उपस्थिति में विकास खण्ड जसरा, मा0 विधायक करछना  पीयूष रंजन निषाद की उपस्थिति में विकास खण्ड करछना एवं ब्लाक प्रमुख उरूवा, सैदाबाद व हण्डिया की उपस्थिति में सम्बंधित विकास खण्डों में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।

जनपद में 669 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, 34 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण एवं कुल 79 नवस्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास किया गया।

संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र फाफामऊ-64, फूलपुर-36 एवं सोरांव-26 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, रिमोट कंट्रोल से फूलपुर, सोरांव एवं फाफामऊ के 11 नवनिर्मित आंगनवाणी केन्द्रों का लोकार्पण व 26 नवस्वीकृत केन्द्रों का शिलान्यास मा0 विधायक फाफामऊ व मा0 विधान परिषद सदस्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसी प्रकार कोरांव में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र-कोरांव में 66 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 03 नवनिर्मित आंगनवाणी केन्द्रों का लोकार्पण व 09 नवस्वीकृत केन्द्रों का शिलान्यास मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल जी के द्वारा किया गया। विकास खण्ड जसरा में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र-बारा में 159 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 08 नवनिर्मित आंगनवाणी केन्द्रों का लोकार्पण व 09 नवस्वीकृत केन्द्रों का शिलान्यास मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति जी के द्वारा किया गया। करछना विकास खण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र-करछना में 28 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 07 नवनिर्मित आंगनवाणी केन्द्रों का लोकार्पण व 09 नवस्वीकृत केन्द्रों का शिलान्यास मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद जी के द्वारा किया गया।

जनपद प्रयागराज में कुल 669 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का चयन हुआ है, जिसमें विधानसभा बारा के अन्तर्गत-159, मेजा-94, कोरांव-66, करछना-28, हण्डिया-78, प्रतापपुर-83, फूलपुर-36, सोरांव में 59 एवं फाफामऊ में 66 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति हुई है।

जनपद प्रयागराज में कुल 34 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया, जिसमें विधान सभा कोरांव अन्तर्गत 03, फूलपुर-03, हण्डिया-08, बारा-08, प्रतापपुर-04, फाफामऊ-05 एवं सोरांव विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत 03 आंगनवाड़ी केन्द्र है।

जनपद प्रयागराज में कुल 79 नवस्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास किया गया, जिसमें विधान सभा फूलपुर अन्तर्गत-07, करछना-07, प्रतापपुर-10, हण्डिया-08, कोरांव-09, मेजा-09 बारा-10, फाफामऊ-09 एवं सोरांव विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत 10 आंगनवाड़ी केन्द्र नवस्वीकृत है। कुल 79 नवस्वीकृत आंगनवाड़ी केन्द्रों में 76 केन्द्र मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत व 03 केन्द्र शत-प्रतिशत राज्य पोषित है।

आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारम्भिक शिक्षा के बेहद महत्वपूर्ण होते है, इन केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और छोटे बच्चों को पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं मिलती है। इन नए केन्द्रों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन सेवाओं की पहंुच बढ़ेगी।

मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य एवं मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी ने नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुये उनके कार्यदायित्वों का बोध कराया और नियुक्ति की शुभकामनायें एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी जी ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि कार्य करने की लगन से छोटे कार्य से भी ऊॅंचाईयों तक पहुंचा जा सकता है। कहा कि परिवार में जब एक बेटी नौकरी पाती है, तो परिवार में उसका सम्मान तो बढ़ता ही है साथ ही बेटी व बहू के रूप में परिवार का आर्थिक सम्बल भी बनती है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन किया गया हैै, जिसमें बिना भेदभाव के सभी लोगों को समानता के साथ नियुक्ति का अवसर हमारी सरकार में सुलभ हुआ है।

मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एव मा0 मुख्यमंत्री जी के मुख्य उद्देश्य शिक्षित भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं निपुण भारत में महत्वपूर्ण भूमिका आंगनवाड़ी बहनों की है, क्योंकि छोटे बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और निपुण बनाये जाने की बड़ी जिम्मेदारी आप पर होगी और यहीं बच्चे आगे चलकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद करते हुये कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पोषण व शिक्षा से वंचित न रहे और इसके लिए नए केन्द्रों के निर्माण और पुरानी व्यवस्थाओं को मजबूूत किया जा रहा है। इन कार्यों से जनपद में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद है साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

जनपद प्रयागराज में उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ जिसमें  दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती संजिता सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *