राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज परिसर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज परिसर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 1415अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिसमें 2513 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गणेश चंद्र केसरवानी महापौर प्रयागराज उपस्थित रहे, उन्होंने अभ्यर्थियों को मार्गदर्शित किया। राजीव कुमार यादव सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज ने अभ्यर्थियों को उत्साह वर्धन किया जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रकांत सिंह, मेला अधिकारी प्रशांत एवं प्रवीण कुमार यादव, व सरफराज उल्ला मारूफ अहमद व मोहनीश कुमार अमृतलाल गुप्ता संजीव आर्या आदि कर्मचारीगढ़ उपस्थित रहे।
