आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में आप्टिकल कम्पनी लेंसकार्ट द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया गया

आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में आप्टिकल कम्पनी लेंसकार्ट द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी,प्रयागराज । आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वाधान में आर.के. इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज मवैया, नैनी, प्रयागराज द्वारा डिप्लोमा इन आप्टोमेट्री अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एवं पूर्व वर्षों में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट हेतु ख्यातिलब्ध नेत्र देख-भाल एवं आप्टिकल कम्पनी लेंसकार्ट द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के 29 छात्र-छात्राओं नें उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। लेंसकार्ट सेलेक्शन कमेटी के प्रमुख कुलदीप सिंह नेगी द्वारा छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। संस्थान के प्राचार्य डाॅ0 विशाल उपाध्याय ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व वर्षों मे भी कई आप्टिकल कम्पनियों नें हमारे संस्थान से सैकड़ों छात्र-छात्राओं का चयन किया है जो देश विभिन्न शहरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रवक्ता डाॅ0 मो0 शाहिद, प्रवक्ता डाॅ0 रितेश तिवारी एवं प्रवक्ता ऋषभ पाण्डेय उक्त कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *