उरुवा में परिषदीय विद्यालय की एक शिक्षिका और दो महिला शिक्षामित्र हुई बर्खास्त,
लंबे समय से अनुपस्थित रहने तथा शिक्षण कार्य मे रुचि न लेने का आरोप सिद्ध होने पर तीनों महिलाओं को बर्खास्त कर सेवाएं समाप्त
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों, लंबी अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता के कारण शिक्षकों की सेवा समाप्ति की खबरें प्रमुखता से आ रही हैं। वहीं उरुवा ब्लॉक में लंबे समय से अनुपस्थित रहने तथा शिक्षण कार्य मे रुचि न लेने का आरोप सिद्ध होने पर दो महिला शिक्षामित्र वह एक शिक्षिका को बर्खास्त कर सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि 21 दिसंबर 2024 से लगातार अनुपस्थित चल रही प्राथमिक विद्यालय बरवा की सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह को शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश के 3 दिसंबर 2024 द्वारा दिए गए आदेश के निर्देश के क्रम में शिक्षिका के पद से बर्खास्त किया गया है। शालिनी सिंह का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप वर्ष 2013 में जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही कई बार विद्यालय में अनुपस्थित चल रही थी। तीन बार नोटिस देने के बावजूद जवाब न मिलने पर बीएसए ने बर्खास्त की कार्रवाई की है। इससे पहले भी इनकी 29 अप्रैल 2019 से 10 अक्टूबर 2020 तक कुल 163 दिन की सेवाएं बाधित की जा चुकी है। वहीं संविलियम विद्यालय टूडिहार में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत संगीता सिंह 1 अगस्त 2024 से लगातार विद्यालय में अनुपस्थित चल रही है। संगीता सिंह को तीन बार अपना पक्ष रखने के लिए रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भी भेजा गया, लेकिन शिक्षामित्र की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिससे शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश दिनांक 3 दिसंबर 2024 को दिए गए निर्देश के क्रम में बर्खास्त करने व अनुबंध समाप्त कर शिक्षामित्र के पद से बर्खास्त कर दिया गया तथा वहीं प्राथमिक विद्यालय अरई,मदरा मुकुंदपुर में शिक्षामित्र अंजू मिश्रा 1 जुलाई 2020 से अनवरत अनुपस्थित चल रही है और वह वर्तमान समय में पुणे,महाराष्ट्र में निवास कर रही है। अंजू मिश्रा को भी तीन बार कारण बताओं नोटिस जारी की गई लेकिन कोई जवाब न मिलने पर शिक्षा निदेशक बेसिक ने अपने आदेश 3 दिसंबर 2024 में अनुबंध समाप्ति कर शिक्षामित्र के पद से बर्खास्त कर दिया है। बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने कहा कि संबंधित तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
