ग्राम कोहड़ार की आदिवासी बस्ती में आग से 2 परिवार प्रभावित, मेजा ऊर्जा निगम ने दी राहत सामग्री
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज।ग्राम कोहड़ार में लगी भीषण आग से घर जलकर खाक हो गए, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारण दो परिवार बेघर हो गए और उनके सामने खाने-पीने तथा आवश्यक वस्तुओं का संकट उत्पन्न हो गया।
मेजा ऊर्जा निगम ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम (सीएसआर) के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की। निगम द्वारा पीड़ितों को तिरपाल, खाद्य सामग्री एवं बर्तन वितरित किए गए, ताकि उनकी तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके और पुनर्वास में सहायता मिल सके।
स्थानीय लोगों ने मेजा ऊर्जा निगम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इस सहायता से उन्हें काफी राहत मिली है। साथ ही, गाँव के लोग भी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए हैं, जिससे सामाजिक एकता का उदाहरण देखने को मिला।
राहत वितरण के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के अधिकारीगण एवं ग्राम प्रधान, कोहड़ार एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
