विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी 

विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर गांव में एक विवाहिता का शव घर के आंगन की चारपाई पर पड़ा हुआ मिला है विवाहिता के शरीर में गंभीर चोट निशान थे विवाहिता की मौत के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया है मामले की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ो लोग घटना स्थल पर पहुंच गए मामले की सूचना थाना पुलिस और विवाहिता के मायके के लोगों को दी गई सूचना पाकर मायके के लोग और पुलिस भी पहुंच गई है मायके के लोगों ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर गांव निवासी बृजलाल की बेटी रीता देवी की शादी चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र के साथ वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी के बाद से ही दहेज की लगातार डिमांड की जाती रही जिसे मायके के लोग पूरा नहीं कर सके जिससे आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट अत्याचार होता रहा बुधवार को मायके के लोगों को सूचना मिली कि रीता की तबीयत ठीक नहीं है सूचना पर जब मायके के लोग विवाहिता के ससुराल पहुंचे तो विवादित का शव आंगन की चारपाई पर पड़ा था उसके शरीर में गंभीर चोट के निशान थे हालांकि ससुराल के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या कर लिया है लेकिन फांसी लगने का कोई निशान मौके पर नहीं मिला है सूचना पाकर पहुंची पुलिस में विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *