एफ एलएम प्रशिक्षण प्रथम बैच का सफल समापन
निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की ओर एक सशक्त कदम
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा। ब्लॉक संसाधन केंद्र मेजा पर आयोजित फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी (FLN) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन आज दिनांक 08/08/2026 को हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों/शिक्षामित्रों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने हेतु गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा एवं गणित की दक्षताओं तथा प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराया गया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू कर बच्चों को निपुण बनाने एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया।
संदर्भदाता के रूप में ARP प्रवीण द्विवेदी ,विकास पांडेय ,जगदीश निगम ,विकास यादव एवं विमलेश यादव रहे । कैलाश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया कि धरातल पर प्रशिक्षण का लाभ दिखना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि प्रशिक्षण से प्राप्त गुणों को आप बच्चों पर प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लेकर यहां से जाएंगे । इस अवसर पर शिक्षक शिव प्रसाद ओझा ,गुलाब सिंह ,बृजेन्द्र सिंह ,इन्द्रेश रंजन ,सूरज तिवारी ,आकाश पाण्डेय ,बालाजी तिवारी ,आनंद कुमार सिंह , एवन सिंह,निशा यादव पंकज दुबे आदि शिक्षक /शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे ।
