जिलाधिकारी ने कावंड यात्रा के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने कावंड यात्रा के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

घाटों एवं मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

 

 

जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा व अपर पुलिस आयुक्त  अजय पाल शर्मा ने सोमवार को कावंड यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा श्रद्धालुओं एवं कावंड़ियों को श्रावण मास में शिवालयों में दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये, के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया एवं कावंड़ यात्रा से सम्बंधित व्यवस्थाओं के बारे में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने दशास्वमेध घाट सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम, बैरिकेटिंग, स्वास्थ्य सुविधाएं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने घाटों पर गोताखोर, जल पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मियों की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती रखने तथा घाटों पर गहरे पानी की सीमा पर बैरिकेंटिंग एवं संकेतक चिन्ह लगाये जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के साथ-साथ अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *