श्रीमती श्यामकली महाविद्यालय हरदी कला, मुरका,चित्रकूट के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
चित्रकुट। श्रीमती श्यामकली महाविद्यालय हरदी कला, मुरका,चित्रकूट के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस चौकी इंचार्ज हरदी कला सुनील कुमार मिश्रा जी रहे। ध्वजारोहण का कार्यक्रम आदरणीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश द्विवेदी द्वारा संपन्न कराया गया। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह आदि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। महाविद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार कोरी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पैच लगा कर किया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने विचार रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता अखंडता और विकास में सभी नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश द्विवेदी जी अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा और राष्ट्रीय हित में कार्य करने का संकल्प छात्रों को लेना चाहिए ऐसा करने से ही समाज का फिर देश का विकास संभव है। वही कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन सिंह जी ने उपस्थित सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हरदी कला एक ऐसा गांव है जहां पर प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक की व्यवस्था हो गई है इस महाविद्यालय का होना गांव के लिए गर्व की बात है पाठा क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं है जहां पर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था हो, क्षेत्र वासियों के लिए यह गर्व की बात है और इसका लाभ सभी को लेना चाहिए।
अंत में गुरु प्रसाद द्विवेदी ने आए हुए समस्त तिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने हेतु संकल्पित है । आने वाले समय में बहुत सारे व्यावसायिक पाठ्यक्रम और डिग्रियां आपको इसी महाविद्यालय से प्राप्त होगी इसके लिए आपको अन्यत्र दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त कार्यक्रम में जगजीवन प्रसाद द्विवेदी सुनील कुमार द्विवेदी श्री प्रकाश द्विवेदी शेष मणि त्रिपाठी अनिल कुमार द्विवेदी सीताराम रामकुमार बद्री प्रसाद संतोष कुमार द्विवेदी संदीप कुमार द्विवेदी दीप चंद्र द्विवेदी अशोक कुमार द्विवेदी श्यामा चरण द्विवेदी मुखिया पाल तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
