मऊआइमा, प्रयागराज में राजेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

मऊआइमा, प्रयागराज में राजेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

आदर्श सहारा टाइम्स

मऊआइमा, प्रयागराज। देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए रविवार को मऊआइमा क्षेत्र के नवगिरा से सीएससी अस्पताल तक राजेंद्र यादव के अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा का शुभारंभ नवगिरा से हुआ और सीएससी अस्पताल पर इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य  डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी  उपस्थित रहे। उनके साथ राहुल ठाकुर , तीरथ यादव , रवि जायसवाल  सहित समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी तिरंगा यात्राएं देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भरती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि राजेंद्र यादव के नेतृत्व में मऊआइमा में पार्टी और संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *