आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सर्किट हाउस में की विभागीय समीक्षा

 

आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सर्किट हाउस में की विभागीय समीक्षा

11वें आयुर्वेद दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने रविवार को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आयुष चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं तथा आगामी 11वें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मंत्री ने कहा कि 23 सितंबर को 11वें आयुर्वेद दिवस को भव्य एवं व्यापक स्वरूप में मनाया जाए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि आयुर्वेद को केवल चिकित्सालयों और कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए आयुर्वेदिक जीवनशैली, स्वस्थ आहार-विहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया जाए।

उन्होंने कहा कि “बंद कमरों से निकलकर समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचना होगा।” आयुर्वेद की उपयोगिता और भारतीय जीवन-पद्धति में उसके महत्व को आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने जनसहभागिता बढ़ाने तथा आयुर्वेद दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर विशेष बल दिया।

*निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा*

बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज हंडिया एवं राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर सम्मानित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन हो तथा अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिले।

*चिकित्सालयों में औषधि एवं स्वच्छता पर विशेष जोर*

मंत्री ने आयुष चिकित्सालयों में आवश्यक औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सालय परिसरों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने एवं मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ-साथ स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
इस अवसर पर आयुष मंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कांचनार पौधे का रोपण किया गया।

बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ नवीन सोनी, प्रधानाचार्य राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज डॉ. ए.के.मिश्रा, डॉ. शकील अहमद, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ हर्षुल गौतम, प्रधानाचार्य राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज डॉ. नजीब हंगला,प्रधानाचार्य राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय डॉ. केदारनाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ. एच. के. मिश्रा, डॉ. एन. अम्मार, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. अवनीश पाण्डेय, डॉ. विवेक शुक्ला, डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विमलेश मिश्रा, डॉ. गिरीश पाण्डेय, शशांक शुक्ला, पंकज मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि आयुर्वेद दिवस केवल एक आयोजन न रहकर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता का व्यापक अभियान बने। डॉ नवीन सोनी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रयागराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *