कोठारी घाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नवरात्र पर धूमधाम से हो रही पूजा-अर्चना

कोठारी घाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नवरात्र पर धूमधाम से हो रही पूजा-अर्चना

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के कोठारी गंगा घाट पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नवरात्र के अवसर पर धूमधाम से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। क्षेत्र के ग्रामीण कोठारी गंगा घाट पर स्नान करने के बाद राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
मंदिर के संस्थापक जगदंबा प्रसाद यादव ने मंदिर का निर्माण कराकर भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कराई थी। तभी से यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का माहौल बना रहता है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
इस धार्मिक आयोजन में पांडा हरकेश सिंह, शिवानंद बाबा, रुद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, दीपक सिंह, सेकंड पांडा संदीप सिंह, शशि सिंह, उदयराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *