नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में की गई पदाधिकारियों की घोषणा

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में की गई पदाधिकारियों की घोषणा

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।  नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक गुरुवार को संस्कार सदन नैनी प्रयागराज में संपन्न हुई जिसमें अगले कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जगदम्बा प्रसाद शुक्ल को राष्ट्रीय संयोजक तथा कृष्णानंद त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सुनील कुमार जायसवाल वाराणसी व शशिकांत तिवारी प्रयागराज को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। माधवेन्द्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष तथा डॉ महमूद आलम मुख्यमहासचिव होंगे। इसी प्रकार आलोक त्रिपाठी को प्रयागराज मंडल का अध्यक्ष व सुशील कुमार पाण्डेय को मुख्य महासचिव चुना गया। अखिलेश मिश्र को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष व राजेंद्र सिंह को मुख्यमहासचिव बनाया गया।
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि जल्द ही शेष पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन में एक साहित्यिक प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा जिसमें उस क्षेत्र के कवियों, लेखकों व साहित्यकारों को शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *