सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने किया मेजा ऊर्जा निगम का दौरा

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने किया मेजा ऊर्जा निगम का दौरा

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। 15 फरवरी, 2025 को  घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, सीईए (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी) ने मेजा ऊर्जा निगम का दौरा किया। उन्होंने मेजा स्टेज- I के संचालन और रख-रखाव एवं मेजा स्टेज- II की प्रगति पर मेजा ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ एक संवादात्मक सत्र के दौरान बातचीत की।
इस दौरे में मेजा स्टेज-II परियोजना स्थल, स्टेज-I कोल हैंडलिंग प्लांट का वैगन टिपलर क्षेत्र और स्टेज-I का केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) शामिल था।
संवादात्मक सत्र में मेजा ऊर्जा निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई, जिसमें मेजा ऊर्जा निगम के लिए काम कर रहे सहयोगी कर्मचारियों के जीवन पर इनके प्रभाव को प्रमुखता से उजागर किया गया।
यह संवादात्मक सत्र मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय,  अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), सभी महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, विभाग प्रमुखों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *