नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी द्वारा मंझनपुर स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
आर्या शुक्ला
कौशाम्बी। श्रवण मास के प्रथम सोमवार को रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रवण मास के प्रथम सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी द्वारा मंझनपुर स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीदुर्गा देवी संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा मत्रोचार के साथ भगवन शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना कराये। रूद्राभिषेक समाप्त होने के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे लगाये गये। इस मौके पर विजय तिवारी गुड्डू राहुल आदि लोग मौजूद रहे।
