थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ सिंह, थानाध्यक्ष सराय अकिल सुनील सिंह और महिला थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ सिंह, थानाध्यक्ष सराय अकिल सुनील सिंह और महिला थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशांबी।  एसपी राजेश कुमार द्वारा जनपद कौशांबी के तीन थानों को आईजीआरएस निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।23 जुलाई बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) के अंतर्गत प्राप्त जन शिकायतों के प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए माह जून में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन थानों – थाना सराय अकिल, थाना पिपरी, एवं महिला थाना के थाना प्रभारियों एवं संबंधित आईजीआरएस मुंशियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के समुचित समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है, प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराते हुए पोर्टल पर आख्या की फीडिंग करायी गयी, जिससे माह जून में प्रदेश में जनपद के तीन थानों को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईजीआरएस जनसुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लगातार इसी प्रकार कार्य करने हेतु उत्सावर्धन किया जाएगा।

आईजीआरएस क्या है

आईजीआरएस का मतलब एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली है। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों को दर्ज करने और उनका समाधान करने के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *