सकिपा ने मनाई महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती
देश की आजादी के लिए आजाद ने किया था अपनी जान न्योछावर,मनोज सोनी
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी । समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में बुधवार 23 जुलाई को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती चायल तहसील के मनौरी कस्बे मे मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में देश की आजादी के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूप दीप जलाकर मिठाई का भोग लगाया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्र शेखर आजाद अमर रहे अमर रहे….. और भारत माता की जय….. के नारे लगाए।
इस अवसर पर पार्टी नेता मनोज सोनी ने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उन्होंने अपनी जान न्योछावर कर दी थी। प्रयागराज के कंपनी गार्डन में अंग्रेजो से लड़ते हुए उन्होंने अपनी आखिरी गोली खुद को मार कर अपने देश के लिए शहीद हुए थे। उनके बलिदान को याद किए बिना देश की आजादी की चर्चा बेमानी होगी। आगे कहा कि हम देश के ऐसे महान क्रांतिकारी को हृदय से नमन करते हैं। इस अवसर पर सत्य प्रकाश केसरवानी, संतोष सोनी, वसीम अहमद, राजू श्रीवास्तव, मनोरमा पटेल, बबिता देवी आदि मौजूद रहे।
