कड़ा ब्लाक के रामपुर बढ़ावा में गंदगी का अम्बार, लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। कड़ा ब्लाक के रामपुर बढ़ावा में इन दिनों गंदगी का अम्बार लग हुआ है चारो तरफ नालियां चोक हो चुकी है और रोड़ पर गंदी नाली का पानी बह रहा है जिससे ग्रामीणों में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।वहीं गांव में लगी इंटर लाकिंग उखड़ गई है लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत किया गया पर आज तक नाली की सफाई नहीं हो सकी है। रामपुर बढनावा के जहगीराबाद,हब्बू नगर दुबाना सहित पूरे ग्राम सभा में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। ग्राम प्रधान व सेकेट्री की मिली भगत से सफाई कर्मचारी यहां नदारत रहते हैं। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का निस्तारण न किया गया तो डीएम मधुसूदन हुल्गी से मिलकर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
