राजकीय विद्यालय दिघिया में टी.एल.एम. प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। राजकीय विद्यालय डिघिया में टी.एल.एम. (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक चार्ट, मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना था।
प्रदर्शनी में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विषयों पर विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के चार्ट और मॉडल बनाए। सभी प्रतिभागियों में उत्साह देखने योग्य था। छात्रों ने अपने-अपने विषय के कठिन सिद्धांतों को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया। विज्ञान विषय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सौर ऊर्जा पर सुंदर मॉडल तैयार किए। वहीं गणित के छात्रों ने त्रिकोणमिति और ज्यामिति के सूत्रों को आकर्षक चार्टों के माध्यम से समझाया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और दूसरा स्थान विजेताओं को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में वसुंधरा ओझा, नीतू पांडे, रीमा सोनकर एवं एकता राय मौजूद रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका नीलम चतुर्वेदीने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी ने इस प्रदर्शनी की सराहना की।
यह प्रदर्शनी न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक रही, बल्कि शिक्षा के प्रति उनके लगाव और समर्पण का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
