मांडा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव , मचा सनसनी

मांडा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव , मचा सनसनी

आदर्श सहारा टाइम्स

दिघिया , प्रयागराज। मांडा थाना दिघिया चौकी अंतर्गत न्यू ऊंचडीह स्टेशन के मध्य स्थित दिघिया आरओबी के नीचे दिल्ली – हावड़ा रेलमार्ग पर बुधवार देर रात ट्रैक मैन ने एक क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा था। ट्रैकमैन की सूचना पर चौकी प्रभारी दिघिया विक्की गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का जुटे।
रेलवे ट्रैक पर कटे व्यक्ति का सिर गायब था, जिस कारण शिनाख्त नहीं हो पा रहा था। गुरुवार दोपहर मृतक की शिनाख्त दिघिया निवासी रघुनाथ प्रसाद का पुत्र 35 वर्ष संतोष प्रभाकर के रूप में हुई। प्रभाकर की मौत की खबर घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां अमरावती, पत्नी अनीता, बेटा गोलू और बेटी डोलू रो-रोकर बदहवास हैं। संतोष चार भाइयों मे दूसरे नंबर का था। वह सिंचाई विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। दिघिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे। फिलहाल मृतक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *